सांप के डसने से नाबालिगा की मौत
सांप के डसने से एक लड़की की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 05:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : सांप के डसने से एक लड़की की मौत हो गई। जिसकी पहचान ब्राह्मण माजरा की परविदर कौर (14) के तौर पर हुई है। मृतका की माता चरनजीत कौर ने बताया कि गत रात परविदर कौर घर में सो रही थी कि अचानक वह उठकर उसके पास आ गई और कहने लगी कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। कुछ समय के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उसे सांप ने काटा है और उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के राजिदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका परविदर आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें