यूपी से अमलोह आए चार कपड़ा व्यापारी कोरोना संक्रमित
फतेहगढ़ साहिब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को चार नए केस सामने आए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:15 AM (IST)
जासं, फतेहगढ़ साहिब : जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को चार नए केस सामने आए। ये चारों केस अमलोह शहर से हैं। चारों संक्रमित कपड़ा व्यापारी हैं, जो दो जून को उत्तर प्रदेश से अमलोह आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने चारों को ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ भर्ती कराया। इन केसों के बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 57 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती हैं। सिविल सर्जन डाू. एनके अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चारों कपड़ा व्यापारियों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जो भी इनके संपर्क में आए होंगे, उनके सैंपल लिए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें