Move to Jagran APP

फतेहगढ़ साहिब में अबकी बार बहुकोणीय मुकाबला

विधान सभा चुनाव में हलका फतेहगढ़ साहिब में इस बार बहुकोणीय मुकाबला होगा। 2017 में हुए चुनाव में हलके में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:13 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:13 AM (IST)
फतेहगढ़ साहिब में अबकी बार बहुकोणीय मुकाबला
फतेहगढ़ साहिब में अबकी बार बहुकोणीय मुकाबला

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब

loksabha election banner

विधान सभा चुनाव में हलका फतेहगढ़ साहिब में इस बार बहुकोणीय मुकाबला होगा। 2017 में हुए चुनाव में हलके में कांग्रेस प्रत्याशी जीता था। इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा, शिअद अमृतसर, संयुक्त समाज मोर्चा व भाजपा मैदान में हैं। वहीं, हलके में अब तक दो उम्मीदवारों ने भी आजाद लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में किस पार्टी के वोटर कटेंगे ये देखने वाली बात होगी।

आजाद चुनाव लड़ने वालों में समाज सेवी संस्था जुगनी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन के प्रधान गुरविदर सिंह जुगनी और पंजाब प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन नवाब अली शामिल हैं। आप से एडवोकेट लखवीर सिंह राय, शिअद-बसपा गठबंधन के जगदीप सिंह चीमा, कांग्रेस से कुलजीत सिंह नागरा, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर से ईमान सिंह मान, भारतीय जनता पार्टी से दीदार सिंह भट्टी व सयुक्त संघर्ष पार्टी की ओर से सर्बजीत सिंह मक्खन को मैदान में हैं। हलके के कुल 160689 मतदाता 20 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद करेंगे। ये है मुख्य फैक्टर

किसान आंदोलन को लेकर शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद उसने बसपा से गठबंधन कर लिया। ऐसे में उसे फायदा होता है या नुकसान ये तो समय ही बताएगा। इसके अलावा इस बार पार्टियों को किसान आंदोलन के कारण भी नुकसान हो सकता है। इन फैक्टर को लेकर मतदाता फिलहाल पत्ते नहीं खोल रहे हैं। मतदाताओं की चुप्पी उम्मीदवारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। आजाद लड़ने वाले ये बता रहे कारण

हलके में आजाद चुनाव लड़ने वाले नवाब अली ने बताया कि पार्टियां कहता हैं कि हम आम लोगों को टिकट देंगे, लेकिन किसी भी पार्टी ने आम लोगों को टिकट नहीं दी। हमेशा खास लोगों को ही टिकट दिया है। इसी कारण वे आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरे आजाद चुनाव लड़ रहे गुरविदर सिंह जुगनी ने बताया कि उनके आजाद लड़ने का कारण हलका फतेहगढ़ साहिब में विकास न होना है और हर बार एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाना है। पिछले 2017 के नतीजे

पिछले 2017 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलजीत सिंह नागरा को 58205 वोट मिले थे और उन्होंने शिअद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी दीदार सिंह भट्टी को हराया था। भट्टंी को 34338 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे आप के एडवोकेट लखवीर सिंह राय को 29393 वोट हासिल हुए थे। ये हैं हलके से उम्मीदवार

नाम पार्टी

एडवोकेट लखवीर सिंह राय : आप

जगदीप सिंह चीमा : शिअद

कुलजीत सिंह नागरा : कांग्रेस

सर्बजीत सिंह मक्खन : संयुक्त संघर्ष पार्टी

ईमान सिंह मान : अकाली दल मान

दीदार सिंह भट्टी : भाजपा

गुरविदर सिंह जुगनी : आजाद

नवाब अली : आजाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.