तीन साल तक बेटी के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, अमलोह (फतेहगड़ साहिब): एक लड़की ने अपने ही पिता पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 11:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमलोह (फतेहगड़ साहिब): एक लड़की ने अपने ही पिता पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव की नाबालिग लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पिता उसके साथ पिछले तीन साल से जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। संबंध बनाने के बाद उसका पिता उसे किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी देता था। बयान के आधार पर अमलोह पुलिस ने आरोपी पिता को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें