विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में कुदरत मेहरबान, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Published: Sun, 03 May 2026 09:16 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

फतेहगढ़ साहिब में कुदरत मेहरबान (फोटो: जागरण)

फतेहगढ़ साहिब में कुदरत मेहरबान (फोटो: जागरण)

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब और इसके आस-पास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही चल रही धूल भरी तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश बड़ी राहत बनकर आई है। बारिश के कारण पारे में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। सुबह-सुबह हुई इस झमाझम बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। लोगों को लू और चिपचिपी गर्मी से निजात मिली है और चेहरे खिल उठे हैं।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश धान की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए मददगार साबित हो सकती है, हालांकि तेज हवाओं के कारण बागवानी फसलों को लेकर थोड़ी चिंता भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-मोहाली में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भारी बारिश से सैकड़ों पेड़ गिरे; बिजली-पानी की सप्लाई ठप

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा और गरज के साथ छींटे पड़ने की 65% संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 22°C तक जा सकता है। शाम के समय भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।