विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक जी के उपदेशों पर चलने के लिए किया प्रेरित
पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरु नानक देव जी के 550वें गुरुपर्व के उपलक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। सेमिनार का शुभारंभ धार्मिक शब्द से किया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों के बारे में अपने विचार प्रकट किये।
जेएनएन, मंडी गो¨बदगढ़ : पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरु नानक देव जी के 550वें गुरुपर्व के उपलक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। सेमिनार का शुभारंभ धार्मिक शब्द से किया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों के बारे में अपने विचार प्रकट किये।
प्रतियोगिता में डायरेक्टर मनीषा गुप्ता के साथ प्रोफेसर मनजिंदर ¨सह और प्रोफेसर नवप्रीत कौर ने रिजल्ट घोषित किया जिसमें नवजोत कौर (बीसीए-4 सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, रमनप्रीत कौर (बीएससी एग्रीकल्चर 6 सेमेस्टर) ने दूसरा स्थान और लवप्रीत कौर (बीकॉम 4 सेमेस्टर) ने तीसरा स्थान प्रापत किया।
सेमिनार के अंत में विद्यार्थियों ने एक श्लोक का गायन किया।
डायरेक्टर मनीषा गुप्ता ने विद्यार्थियों को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन तथा उनके उपदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक हैं और हमें सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलना चाहिए। इस मौके प्लेसमेंट हेड गुरप्रीत ¨सह, डॉ. राजीव जिंदल और समूह स्टाफ शामिल था। इस सेमिनार के अंत में प्रोफेसर हरमन कौर ने सभी का धन्यवाद किया।