गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली क्लश यात्रा
मंडी गो¨बदगढ़ : गायत्री योग संस्थान ट्रस्ट द्वारा जन कल्याण एवं शहर की सुख-समृद्धि के लिए 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज शनिवार को स्वामी विमल के सान्निध्य में भव्य क्लश यात्रा से किया गया
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ : गायत्री योग संस्थान ट्रस्ट द्वारा जन कल्याण एवं शहर की सुख-समृद्धि के लिए 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आगाज शनिवार को स्वामी विमल के सान्निध्य में भव्य क्लश यात्रा से किया गया, जिसमें 251 महिलाओं ने पीतांबर धारण कर सिर पर क्लश उठा यात्रा में शामिल हुईं। जिसमें शिव मंदिर संगठन कमेटी के प्रधान प्रेमी पंडित की अगुवाई में क्लश यात्रा गांधीनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां से 251 क्लश यात्रा का शुभारंभ नगर कौंसिल के लेखाकार कृष्ण कौशल ने गायत्री माता की ज्योति प्रज्वलित से किया। स्वामी विमल ने पुष्प वर्षा करके मुख्यातिथि कृष्ण कौशल का स्वागत किया। यह यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर ऐरी मिल रोड, चौड़ा बाजार एवं गांधी नगर की गलियों से होती हुई कम्यूनिटी सेंटर के समीप यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई जहां क्लश की आरती उपरांत भोग वितरण कर यात्रा का समापन किया गया। इस मौके विश्वनाथ विशी, शशी शर्मा, राजीव ¨सगला, म¨हदर मित्तल, आरसी गौड़, मनोज ¨सह, जेपी मिश्रा, शिव कुमार दूबे, बटेश्वर यादव, अनिल लोधी, राम अवध प्रजापति, डॉ एमके कर्ण, डॉ अशोक कुमार समेत भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।