Move to Jagran APP

सज गया लोकसभा फतेहगढ़ साहिब का चुनावी मैदान

लोकसभा हल्का अराक्षित फतेहगढ़ साहिब से चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है सभी उम्मीदवारों की संख्या नौ हो गई है। संसदीय सीट से अकाली दल कांग्रेस पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस और आप के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:39 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:25 AM (IST)
सज गया लोकसभा फतेहगढ़ साहिब का चुनावी मैदान
सज गया लोकसभा फतेहगढ़ साहिब का चुनावी मैदान

लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब

loksabha election banner

लोकसभा हलका आरक्षित फतेहगढ़ साहिब से चुनावी मैदान पूरी तरह से सज गया है। सभी उम्मीदवारों की संख्या नौ हो गई है। संसदीय सीट से अकाली दल, कांग्रेस, पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस और आप के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अपने उम्मीदवार का हमेशा देरी से पत्ता खोलने वाली कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व आइएएस अधिकारी डॉ. अमर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. अमर सिंह हलका रायकोट जिला लुधियाना के निवासी हैं। 2009 लोकसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस ने डॉ. अमर सिंह पर विश्वास जताया है, जबकि कुछ दिन पहले ही अकाली दल ने भी पूर्व आइएएस व प्रिंसिपल सचिव रहे दरबारा सिंह गुरु को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2014 में फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी के सांसद हरिदर सिंह खालसा 52 हजार अधिक वोटों से कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री साधू सिह धर्मसोत को हराकर चुनाव जीते थे, खालसा अब भाजपा में चले गए हैं।

डॉ. अमर सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी)

ताकत : डॉ. अमर सिंह की अधिकतर समय केंद्र सरकार में प्रिसिपल सचिव रहे केंद्र पर उनकी अच्छी पकड़ है व मौजूदा एआइसीसी के सदस्य भी हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों से उनके अच्छे संपर्क हैं।

कमजोरी : डॉ. अमर सिंह पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहते हुए विभाग अधिकारियों से कथित तौर पर बेहतर तालमेल न बिठाए जाने के आरोपों का सामना करने से आहत उन्होंने पिछले साल फरवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह आठ महीने से वहां बिना वेतन के काम कर रहे थे। एक कमजोरी यह भी है कि 2017 में वह रायकोट से कांग्रेस सीट पर चुनाव हार गए थे।

अवसर : डॉ अमर सिंह को अगर संसद में एंट्री मिलती है तो वह अपने हल्के की मांगों को संसद में उठा सकेंगे पंजाब में कांग्रेस की सरकार इसके लिए उनको सहयोग जरूर करेगी।

चुनौती : बतौर कांग्रेस का उम्मीदवार होने नाते डॉ सिंह के लिए पंजाब कांग्रेस के 2017 वाला चुनावी घोषणा पत्र चुनौती बनेगा। क्योंकि विरोधी पक्ष हमेशा कांग्रेस को हर घर नौकरी, सीएम द्वारा गुटका साहिब की शप्थ लेकर नशा खत्म करने, युवाओं को स्मार्ट फोन, आटा-दाल के साथ चीनी चायपत्ती, किसान कर्ज माफी, पेंशन आदि पर घेरता आ रहा है। दरबारा सिंह गुरु (शिअद प्रत्याशी)

ताकत : प्रकाश सिंह बादल का प्रिंसिपल सचिव होने के चलते बादल परिवार का पूरा सान्निध्य प्राप्त है। सौम्य व्यवहार होना तथा अपनी हर दिन के चुनावी रुझान का प्लान मोबाइल अलर्ट से जारी करना।

कमजोरी : पिछले 15 सालों से संसदीय सीट पर अकाली दल की लगातार हार। हलके का विकास न होना। दस साल अकाली सरकार का सत्ता में होने के बावजूद सेहत सुविधा के लिए कोई बड़ा सेहत अस्पताल (ट्रामा सेंटर) आदि न लाना।

अवसर : जीते तो बादल परिवार के अथाह विश्वास और मजबूत बनेगा। वहीं अकाली दल में अपना सियासी कद ऊंचा करना तथा 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाना रहेगा।

चुनौती : जीत जाते हैं तो पूरे हलके को लिंक करतीं सड़कों की मरम्मत, सीवरेज, सेहत सुविधा, बेरोजगारी समेत केंद्रीय स्कीमों का लाभ असल हकदारों को देने, जो विकास पिछले समय में नहीं हो सके उन्हें पूरा करवाना, हल्के भर में बड़े स्तर पर शिअद-भाजपा की गुटबाजी को खत्म करना। पूर्व नौकरशाहों से भिड़ेंगे आप और पीडीए उम्मीदवार

जहां कांग्रेस और अकाली दल ने अपने पूर्व नौकरशाहों पर विश्वास जता उम्मीदवार घोषित किया है वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब एससी विग सचिव बलजिंदर सिंह चौंदा तथा पंजाब डेमेक्रेटिक अलायंस ने मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें बलजिंदर सिंह चौंदा की शिक्षा ग्रेजुएट हैं, जबकि मनविंदर सिंह ग्यासपुरा इंजीनियर है जोकि हरियाणा के चिल्लड़ कांड को उजागर कर इसमें मारे गए निर्दोष सिक्खों को इंसाफ दिलाने की अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी (सैकुलर) से जगदीप सिंह सिरथला, राष्ट्रीय स्वराज पार्टी से अशोक कुमार और राष्ट्रीय सर्वजन सेवा पार्टी से गुरजीत सिंह, जय जवान जय किसान पार्टी से बलविंदर कौर और भारतीय लोक सेवा दल से सुरजीत सिंह कंग चुनाव मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.