किसानों को फसलों में लगी बीमारियों प्रति किया जागरुक
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव मेहताब गढ़ में गोभी सरसों की सफल खेती पर खेत दिवस मनाया गया। इस मौके गांव मेहताबगढ़, दादू माजरा, लुहार माजरा और भुआ खेडी के किसानों ने हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव मेहताब गढ़ में गोभी सरसों की सफल खेती पर खेत दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांव मेहताबगढ़, दादू माजरा, लुहार माजरा और भुआ खेडी के किसानों ने हिस्सा लिया।
डॉ. विपन कुमार रामपाल डिप्टी डायरैक्टर ने बताया कि कनौला सरसों की किस्म जीएससी 7 का झाड 10 किवंटल प्रति एकड़ है और किसान इस किस्म की गोभी सरसों का बीज खुद भी तैयार कर सकते हैं।
डॉ. रीत वर्मा ने गोभी सरसों की किस्म जीएससी-7 और उसकी कास्त के सही ढंगों के बारे जानकारी दी। इसके अलावा सरसों और गेहूं की फसल में आने वाली बीमारियों और कीड़ों की जानकारी देते हुए इनकी की रोकथाम के बारे में भी बताया।
डॉ. अर¨वद प्रीत कौर ने किसानों को मौजूदा समय में सब्जियों की काश्त में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। डॉ. मनीषा भाटिया ने कनौला सरसों के तेल की गुणवत्ता के बारे में बताया और घरों में रोजाना खाना बनाने के लिए कनौला सरसों के तेल के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस मौके किसानों ने कनौला सरसों पर माहिरों के साथ विचार विमर्श भी किया और प्रगतिशील किसान जस¨वदर ¨सह ने किसानों को गोभी सरसों की काश्त करने और कृषि विज्ञान केंद्र के साथ जुड़े रहने के लिए कहा।