सरबंसदानी के प्रकाश पर्व को निकाले नगर कीर्तन, गूंजे जयकारे
दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमलोह व आसपास के गांवों में नगर कीर्तन निकाले गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 06:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमलोह व आसपास के गांवों में नगर कीर्तन निकाले गए। इस दौरान बोले सो निहाल.. के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नगर कीर्तनों के दौरान गतका पार्टियों ने जौहर दिखाए और कीर्तन जत्थों ने गुरबाणी से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से निकाला गया नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब आकर संपन्न हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष दर्शन सिंह चीमा ने मानवता की भलाई हेतु कार्य करने की प्रेरणा दी। फैजुलापुर गांव में भी नगर कीर्तन निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें