कापी..पंजाब सरकार के खिलाफ 13 से जैतों में फिर धरना शुरू करेंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) ने ऐलान किया है कि वे 13 फरवरी से दोबारा जैतों में सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना देंगे।
संवाद सहयोगी, सरहिद : पराली जलाने के मुद्दे समेत कई अन्य मांगों को लेकर जैतों में लगातार 35 दिनों के धरने के बाद पंजाब सरकार द्वारा स्वीकार की गई मांगों को पूरा न करने पर एक बार फिर किसानों में रोष बढ़ गया है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) ने ऐलान किया है कि वे 13 फरवरी से दोबारा जैतों में सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन के लिए धरना देंगे। यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को फतेहगढ़ साहिब में दीवान टोडर मल हाल में हुई। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने पराली जलाने पर किसानों पर केस दर्ज करने के खिलाफ जैतों में लगातार 35 दिन धरना दिया था। जिस पर पंजाब सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पराली जलाने के मामले में खुदकुशी करने वाले किसान का कर्जा माफ किया जाएगा।
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही यह भरोसा भी दिया गया था कि किसानों पर दर्ज पराली जलाने के मामलों संबंधी 35 दिनों के भीतर कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें एक सेवानिवृत्त जज और दो सरकारी कर्मचारी होंगे। माल विभाग में दर्ज लाल लकीर के इंदराज भी रद्द किए जाने थे। इन मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। जिस कारण किसानों में रोष है। यूनियन ने केंद्रीय बजट की निदा करते हुए कहा कि केंद्र ने किसानों से धोखा किया है। इस अवसर पर सुरिदर सिंह लुहारी, गुरमीत सिंह रुड़की, जसपाल सिंह, प्रकाश सिंह, बलदेव सिंह, गुरदेव सिंह, बलवीर सिंह भी उपस्थित थे।