किसानों ने लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर लगाया छह घंटे जाम
मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हुए हैं। खमाणों की मंडी में बारदाने की कमी के कारण गेहूं की खरीद रुक गई।
रविदर सिद्धू, खमाणों
मंडियों में गेहूं के अंबार लगे हुए हैं। खमाणों की मंडी में बारदाने की कमी के कारण गेहूं की खरीद रुक गई। इसके विरोध में आढ़तियों व किसानों ने लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब छह घंटे तक हाईवे जाम रखा गया।
किसानों ने बताया कि खमाणों के अधीन छह मंडियां हैं। खमाणों, बरवाली, राणवां, नानोवाल, ऊंचा पिड और रायपुर माजरी मंडियों में 10 अप्रैल से बारदाने की कमी है। इन सभी मंडियों में फसल की ढेरियां लगी हुई हैं। मंडियों में नौ लाख के करीब बोरियों की जरूरत होती है। लेकिन चालीस फीसद बारदाना नहीं आया है। जिसके चलते शनिवार से गेहूं की खरीद भी ठप हो गई थी। बिना बारदाने के एजेंसियां भी खरीद नहीं कर रहीं थी। जिसके चलते शनिवार को आढ़तियों व किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना लगाया था। इस दौरान एसडीएम अरविद कुमार ने बारदाना मुहैया कराने का भरोसा दिया था और तुरंत खरीद शुरू करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन खरीद शुरू न होने कारण रविवार को मजबूरन उन्हें हाईवे जाम करना पड़ा।
धरने पर बैठे आढ़तियों व किसानों को तहसीलदार मनजीत सिंह ने आकर भरोसा दिलाया कि कुछ मंडियों में मार्कफेड की तरफ से बारदाना भेज दिया गया है। बाकी जरूरत के मुताबिक बारदाना सोमवार तक हर हालत में आ जाएगा। तहसीलदार ने तुरंत फसल की खरीद भी शुरू कराई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना समाप्त किया। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष तेजिदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि वे किसानों से रिश्ता टूटने नहीं देंगे। किसानों को कोई परेशानी होगी तो पूरा साथ दिया जाएगा। दो दिनों में अगर प्रबंध पुख्ता नहीं किए जाते और बारदाना नहीं आता तो संघर्ष तेज किया जाएगा। मंडियों में पहुंचा 1,03,971 मीट्रिक टन गेहूं
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले की मंडियों में अब तक 1,03,971 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है। जिसमें से 1,03,205 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। डिप्टी कमिश्नर अमृत कौर गिल ने बताया कि पनग्रेन ने 24294, मार्कफेड ने 24236, पनसप ने 31481, वेयर हाउस ने 16067 और एफसीआइ ने 7127 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।