कुत्ते के काटने से पांच जख्मी
संवाद सहयोगी, खमाणों : खमाणों शहर के मुख्य बाजार में एक कुत्ते ने पांच लोगों को अपना निशाना बना कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
संवाद सहयोगी, खमाणों : खमाणों शहर के मुख्य बाजार में एक कुत्ते ने पांच लोगों को अपना निशाना बना कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। सिविल अस्पताल की सीनियर डॉ. रवीन्द्र कौर ने बताया कि नायब ¨सह, वार्ड नंबर तीन, नंद बिहारी, अमित प्रकाश म•ादूर अशोका कंस्ट्रकशन, बिल्ला निवासी नानोवाल, हरिन्दर ¨सह निवासी वार्ड नंबर एक खमाणों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर सेक्टर 32 में रेफर कर दिया गया। दोपहर के समय पुलिस स्टेशन की तऱफ से एक पागल हो चुके कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। लोगों ने बचने की काफी कोशिश की। आखिर लोगों ने पुलिस को फोन किया। चाहे यह मामला पुलिस से संबंधित नहीं था। बावजूद इसके हवलदार प्यारा ¨सह ने गांव मंडेरों के सुरिन्दर ¨सह नंबरदार और परमिन्दर ¨सह को साथ लेकर कुत्ते को काबू किया। लोगों ने सरकार से मांग की कि वह इन आवारा कुत्तों और जानवरों का कोई पुख्ता प्रबंध करे।