अंन्निया गांव के लापता लक्ष्मण का निकाला नहर किनारे मिला शव
सरहिद गांव अंन्निया अमलोह से पांच अक्टूबर को लापता व्यक्ति का पिजर और स्कूटर नहर किनारे से मिला है।
संवाद सहयोगी, सरहिद : गांव अंन्निया अमलोह से पांच अक्टूबर को लापता व्यक्ति का पिजर और स्कूटर नहर किनारे से मिला है। थाना सरहिद के एएसआइ नरिदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का पिजर 24 अक्टूबर को गांव चनालों के नजदीक गुजरती नहर के नजदीक पेड़ से लटकता मिला था और पिजर के पास स्कूटर भी खड़ा था। पुलिस ने स्कूटर और पिजर कब्जे में लेकर पिजर पहचान के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के डेड हाउस में रखवा दिया था। मृतक की पहचान स्कूटर से हुई, जिसकी पहचान लक्ष्मण सिंह निवासी गांव अंन्निया के तौर पर हुई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण सिंह गत पांच अक्टूबर को घर से गया था, जिसकी वह तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।