बस्सी पठाना में नवजात भ्रूण मिलने से हड़कंप
बस्सी पठाना के बोलेयां वाले बाजार में एक नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना बाद दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी देते एएसआई परमजीत ¨सह ने बताया कि आज जैसे ही वह मुख्यमंत्री के आने कारण इलाके में गस्त कर रहे थे तो उनको सत¨वदर ¨सह पुत्र गुरमीत ¨सह नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी
जागरण संवाददाता, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना के बोलेयां वाले बाजार में एक नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत ¨सह ने बताया कि जैसे ही वह मुख्यमंत्री के आने के कारण इलाके में गस्त कर रहे थे तो उनको सत¨वदर ¨सह पुत्र गुरमीत ¨सह नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त स्थान पर एक नवजात बच्चे का भ्रूण प्लॉट में पड़ा है। जोकि तीन महीनो का भ्रूण लगता है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल बस्सी पठाना के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।