डॉ. अमर के हक में प्रचार के लिए डटें महिलाएं: दत्ता
महिला कांग्रेस की जिला प्रधान नीलम रानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की प्रदेश प्रधान ममता दत्ता कोआर्डिनेटर भूपेंद्र कौर गिल शामिल हुई। ममता दत्ता ने महिलाओं को हलका उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के हक में डटकर चुनाव प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं को बनता मान सम्मान दिया जाता है और कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
संवाद सूत्र, खमाणों : महिला कांग्रेस की जिला प्रधान नीलम रानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की प्रदेश प्रधान ममता दत्ता, कोआर्डिनेटर भूपेंद्र कौर गिल शामिल हुई। ममता दत्ता ने महिलाओं को हलका उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के हक में डटकर चुनाव प्रचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं को बनता मान सम्मान दिया जाता है और कोई भेदभाव नहीं किया जाता। जिला प्रधान नीलम रानी ने भी महिलाओं को एकजुट होने का संदेश देते कहा कि खमाणों से पार्टी उम्मीदवार को अच्छी लीड दिलाई जाए। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह की पत्नी कुलदीप कौर, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की पत्नी गुरप्रीत कौर, देवेंद्र कौर, भूपेंद्र कौर, सर्बजीत कौर, प्रवीन राणा, परमजीत सिंह, हरबंस सिंह, डॉ. दीपक ज्योति, कुलविदर कौर आदि उपस्थित थे।