शहर के विभिन्न वार्डो में सफाई करवाई
नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी संगीत कुमार के आदेश पर शहर के विभिन्न वार्डो में सफाई करवाई गई। इस बारे में सचिन कुमार गाबा ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया था जहां मच्छर और मक्खियां फैलने का खतरा बना था। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डो में सफाई करवाई गई।
संवाद सूत्र, खमाणों : नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी संगीत कुमार के आदेश पर शहर के विभिन्न वार्डो में सफाई करवाई गई। इस बारे में सचिन कुमार गाबा ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया था, जहां मच्छर और मक्खियां फैलने का खतरा बना था। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डो में सफाई करवाई गई। उन्होंने बताया कि गंदगी फैलाने वाले लोगों के चालान भी काटे और लोगों को प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग न करने की अपील भी की। इस अवसर पर संजीव कुमार, हरविदर सिंह लाली, जसविदर कौर आदि उपस्थित थे।