श्री बावा लाल दयाल मंदिर में महा शिवरात्रि मनाई
श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा सत्संग भवन एवम धर्मशाला गुरु नानक कॉलोनी मे महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव की पूजा अराधना व जल व दुग्ध से अभिषेक किया गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री बावा लाल दयाल ट्रस्ट द्वारा सत्संग भवन एवम धर्मशाला गुरु नानक कॉलोनी मे महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव की पूजा अराधना व जल व दुग्ध से अभिषेक किया गया। इस मौके श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ के महा मंत्र का जाप किया। मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरदयाल दास भारती, नरिदर भाटिया, दर्शन लाल भाटिया, विजय भारती, ओम प्रकाश भारती, अनिल मेहता, रमेश मित्तल, सुरिदर कवात्रा, अमित भारती, प्रदीप भारती, सुरिदर भाटिया लक्की, पडित वरूण मिश्रा, राजीव रत्तन, अवतार बेदी, सुभाष भारती, शिवम बांसल, विकास अरोड़ा, पवन भारती, अभिषेक बांसल, बंटी भारती, रामजी दास बत्रा, वरुण कुमार, ऊषा क्वात्रा, रेखा भारती आदि उपस्थित थे।