Move to Jagran APP

महिला से मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने एक महिला के ब्यान पर उसे और उसके भतीजे को तेजधार हथियारों से घायल करने के मामले में छह लोगों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 06:37 PM (IST)
महिला से मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज
महिला से मारपीट में छह लोगों पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, खमाणों : पुलिस ने एक महिला के ब्यान पर उसे और उसके भतीजे को तेजधार हथियारों से घायल करने के मामले में छह लोगों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार हरबंस सिंह को दिए ब्यान में चरनजीत कौर निवासी गांव संधारी माजरा ने बताया कि वह रात को भाई गुरनाम सिंह के घर बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब सवा ग्यारह बजे कुछ व्यक्ति दीवार फांदकर और मेन गेट खोलकर घर में दाखिल हो गए और गाली गलौच करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो नीरज सिंह, सुखविदर सिंह निवासी गांव कालेवाल, हर्षदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरिदर सिंह, हरचंद सिंह निवासी गांव संधारी माजरा समेत कई अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से उसे और उसके भतीजे को घायल कर दिया तथा भाई गुरनाम सिंह के भी चोटें लगी। पड़ोसियों ने उन्हें सिविल अस्पताल खमाणों पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब रेफर कर दिया। महिला ने हमले की वजह रंजिश बताया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार हरबंस सिंह ने बताया कि महिला के ब्यान पर नीरज सिंह, सुखविदर सिंह निवासी गांव कालेवाल, हर्षदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरिदर सिंह, हरचंद सिंह निवासी संधारी माजरा और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.