फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से बाइक सवार दीपक अरोड़ा की मौत
फतेहगढ़ साहिब के खानपुर गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार दीपक अरोड़ा की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1794570355193_m.webp)
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
खानपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी।
सरहिंद निवासी दीपक अरोड़ा की मौके पर ही मौत।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। गांव खानपुर के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक अरोड़ा निवासी सरहिंद के रूप में हुई है। थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस को मृतक के जीजा दीपक कुमार ने बताया कि उनका साला काम के सिलसिले में अपनी बाइक से खानपुर की ओर जा रहा था।
जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तभी एक कार ने उसकी बाइक को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है।