अवैध संबंधों में भाभी संग मिल मौत के घाट उतार दिया भाई, चार गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब बरास गांव में रजबाहे में से 42 वर्षीय तरसेम सिंह के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : बरास गांव में रजबाहे में से 42 वर्षीय तरसेम सिंह के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने मामले में मृतक तरसेम सिंह के भाई सुखविदर सिंह, उसके साथियों अर्जन कुमार भागोमाजरा (मोहाली), अजय कुमार बरास, ऋषि चंडीगढ़ के अलावा मृतक की पत्नी परमजीत कौर को भी नामजद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित ऋषि अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी (आइ) हरपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले तरसेम का शव रजबाहे से मिला था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते तफ्तीश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि तरसेम की पत्नी परमजीत कौर के देवर सुखविदर सिंह से अवैध संबंध थे। परमजीत कौर अपने दोनों बच्चों समेत मायके गई थी। इस दौरान परमजीत कौर ने सुखविदर सिंह से मिलकर तरसेम की हत्या की साजिश रची। सुखविदर ने अपने तीन साथियों को पचास हजार रुपये का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। आरोपितों ने तरसेम को शराब पीने के लिए रजवाहे के पास बुलाया था। इस दौरान कुल्हाड़ी से तरसेम की हत्या करके शव रजबाहे में फेंक दिया गया था।