भाजपा छह से शुरु करेगी मेंबरशिप अभियान
भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल प्रधान अशोक धीमान की अगुवाई में सरहिद में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 01:12 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 01:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद :भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल प्रधान अशोक धीमान की अगुवाई में सरहिद में हुई। बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के मौके पर पार्टी की ओर से छह जुर्लाइ से शुरु होने वाले मेंबरशिप अभियान के बारे में चर्चा की गई।
अशोक धीमान ने बताया कि मेंबरशिप से जहां पार्टी के वर्करों में बढ़ोतरी होगी वहीं पार्टी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने समूह पार्टी वर्करों से अपील की कि वह अधिक से अधिक मैंबर बना कर इस अभियान को पूरा करें। इस अवसर पर नरेश सरीन, राकेश गर्ग, शशि भूषण, पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल, विनय गुप्ता, मनोज आदि उपस्थित थे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें