भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डेरा बाबा बुद्ध दास में नतमस्तक
भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार साथियों सहित नतमस्तक हुए।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना के डेरा बाबा बुद्ध दास जी में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार साथियों सहित नतमस्तक हुए। यहां उन्हें डॉ. आफताब सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। राजीव कुमार ने कहा कि बाबा बुद्ध दास जी एक सरल व ब्रह्मज्ञानी संत थे, जिनके द्वारा समाज को नेक कार्यो के साथ जोड़ा गया और उन्हें मानवता के भले के लिए प्रेरित किया।
उनके द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए डॉ. सिकंदर सिंह ने समय-समय पर धार्मिक समारोह करवाकर लोगों को धर्म व कर्म से अवगत करवाया।
डॉ. आफताब सिंह ने कहा कि हमें बाबा बुद्ध दास जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए धार्मिक व सामाजिक कार्यो में अधिक से अधिक योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार रोकी, राकेश कुमार बुद्धू, साहिल कुमार, रवि गुप्ता, संजीव कुमार, अर्जुन सिंह, जसवीर सिंह, सनी कुमार, हरजोत कुमार, करन कुमार आदि उपस्थित थे।