Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार व अन्य सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:09 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार व अन्य सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया गया तथा उन्हें पार्टी की नीतियां घर घर पहुंचा कर और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया गया। राजीव कुमार ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी मेहनत व लगन से निभाएंगे तथा एससी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिला फतेहगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं, जो कि पार्टी के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। राजीव कुमार ने कहा कि एससी वर्ग के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। लोग भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर पंजाब में नया बदलाव लाना चाहते हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव रविदर सिंह पदम, राकेश गर्ग, गगनदीप जैन, साहिल, एडवोकेट अमन सचदेवा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.