Move to Jagran APP

भाजपा का अंत कर देंगे कृषि विरोधी तीनों कानून - धर्मसोत

वन विभाग मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि तीनों कृषि कानून भाजपा का अंत कर देंगे जागरण संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब वन विभाग मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि तीनों कृषि कानून

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM (IST)
भाजपा का अंत कर देंगे कृषि विरोधी तीनों कानून - धर्मसोत
भाजपा का अंत कर देंगे कृषि विरोधी तीनों कानून - धर्मसोत

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब

loksabha election banner

वन विभाग मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि तीनों कृषि कानून भाजपा का अंत कर देंगे। इन कानूनों की बदौलत केंद्र सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी और देश भर में इस पार्टी का नामो-निशान नहीं रहेगा। वे शनिवार को अमलोह में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

धर्मसोत ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी कि कोई ऊंचे-लंबे कद का युवा देश में नहीं था और खाने को अनाज नहीं था। विदेश से अनाज मंगवाया जा रहा था। कड़ी मेहनत से देश के युवाओं ने खुद को देश सेवा में लगाया और किसानों ने अनाज पैदा करके मिसालें पैदा की थीं। यही कारण था कि देश में जय जवान और जय किसान का नारा प्रचलित हुआ था। जवानी और किसानी की बदौलत 1971 की जंग जीती गई थी। जवानी और किसानी से भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई। किसान आज सड़कों पर हैं। केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और कृषि विरोधी कानून वापस नहीं लिए जा रहे हैं। किसानों और जवानों का जजबा इस बात के संकेत देता है कि अहंकार के रास्ते पर चल रही भाजपा का अंत नजदीक है। 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड केंद्र सरकार को जड़ से हिला देगी। धर्मसोत ने पंजाब सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता तेजिदर सिंह मान भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.