यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुंदरीकरण के बाद मार्केट कमेटी का सब यार्ड लोकार्पित
सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है।

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसी कड़ी में लोगों से किए वादे के मुताबिक 52 गांवों पर आधारित मंडी गोबिदगढ़ मंडी मार्केट कमेटी बनाई गई है। इसकी अधिसूचना राज्य सरकार की तरफ से जारी कर दी गई है। यह जानकारी कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह ने पांच लाख रुपये से मार्केट कमेटी अमलोह व मंडी गोबिदगढ़ के सब यार्ड कार्यालय का सुंदरीकरण करने के बाद लोकापर्ण करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना से किसानों को काफी लाभ होगा। मंडी गोबिदगढ़ रेल लाइन पर पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे आवागमन में सुविधा होगी इसलिए यहां विशेष शेड बनाया जाएगा, जहां सब्जियों और फलों की बिक्री की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंडी गोबिदगढ़ में फड़ व शेड का निर्माण एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा जबकि सड़कों की कायाकल्प के लिए एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं मंडी बोर्ड हलका अमलोह की सड़कों के करीब 42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि अमलोह मंडी में भी तीन करोड़ रुपये से अधिक की फड़ का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी गोबिदगढ़ नगर कौंसिल की तरफ 94 कार्यो को एक साथ शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल द्वारा एक विशेष भूमिगत पार्किंग स्थल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है और निकट भविष्य में फ्लोटिग के नजदीक ट्रकों के लिए एक विशेष स्थान बनाने का काम प्रगति पर है। साथ ही हलके के गांवों के विकास के लिए करीब सवा करोड़ रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा रही है।
मौके पर हरिदर सिंह भांबरी, जोगिदर सिंह मैनी, राजिदर बिट्टू, तलविदर सिंह, बलदेव हसीजा, हरप्रीत सिंह प्रिस, अशोक शर्मा, संजीव दत्ता, पार्षद वनीत बिट्टू, पार्षद चरणजीत सिंह बाजवा, अनीता शारदा, हरजिदर सिंह राजू, राम केवल यादव, मनोज हसीजा, पीए राम कृष्ण भल्ला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
