बाबा जोरावर सिंह जी के जन्मदिवस पर लगाया लंगर
दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह का जन्मदिवस शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
संवाद सहयोगी, सरहिद : दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह का जन्मदिवस शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने पहुंची। नौजवान सेवक दल ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य गेट पर लंगर लगाया। सभा के सदस्य गुरविदर सिंह ने कहा कि गुरु जी के दोनों साहिबजादों व माता गुजरी जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी थी। छोटे साहिबजादों को सरहिद के नवाब वजीर खान ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। इस अवसर पर गुरजंट सिंह, राजिदर सिंह, जसप्रीत सिंह, करणदीप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बाबा जोराबर सिंह जी के जन्मदिवस पर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में आंखों की निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नत्था सिंह ने किया। 250 मरीजों का चेकअप करते हुए 75 को निशुल्क आपरेशन के लिए चुना गया।