बाबा सुखदर्शन सिंह की पुण्यतिथि पर की अरदास
बाबा सुखदर्शन सिंह जी गोपाल वालों की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने मानवता के भले के लिए अरदास की तथा प्रसाद वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : बाबा सुखदर्शन सिंह जी गोपाल वालों की पुण्यतिथि पर श्रद्धालुओं ने मानवता के भले के लिए अरदास की तथा प्रसाद वितरित किया। इस दौरान समाज सेवक तरनजीत सिंह तरनी व अन्य लोगों द्वारा सिटी प्रभारी बलजिदर सिंह कंग व एएसआइ हरपिदर सिंह को सम्मानित किया गया। तरनजीत सिंह तरनी ने कहा कि पुलिस विभाग के जांबाज सिपाही महामारी के दौरान फर्ज बाखूबी निभा रहे हैं और कोरोना संकट का डटकर मुकाबला किया गया है। सिटी प्रभारी बलजिदर सिंह कंग ने कहा कि पुलिस विभाग लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से चौकस है। इस अवसर पर मलकीत सिंह मठाड़ू, अशोक मड़कन, अशोक कुमार शौकी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें