एबीवीपी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
संवाद सूत्र अमलोह पंजाब सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को प्रदेश में लागू न करने के रो
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमलोह : पंजाब सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल को प्रदेश में लागू न करने के रोष स्वरूप जिला फतेहगढ़ साहिब के मंडल अमलोह में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर एबीवीपी के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य मयंक शर्मा और बीजेपी युवा मोर्चा के जिला प्रधान सुखविदर सिंह सुक्खी, जिला संयोजक आशुतोष गुप्ता ने पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देशहित में है और कानूनी तौर पर सभी मापदंडों पर खरा उतरता है। इसलिए इसे भी पंजाब में लागू करना चाहिए। इस अवसर पर सौरभ महन, अनूज अग्रवाल, अंकित मित्तल, अचल गुप्ता, सोनू तिवाड़ी, लवनिश गोयल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें