सब्जी मंडी के निकट मिला रिक्शा चालक का शव
अबोहर : सब्जी मंडी के निकट बुधवार अलसुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सिटी-1 पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 03:42 PM (IST)
जासं, अबोहर : सब्जी मंडी के निकट बुधवार अलसुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सिटी-1 पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार अल सुबह नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को सूचना मिली कि सब्जी मंडी चौक के निकट एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है, समिति के सदस्य ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मृत पड़ा था। उन्होंने इस बात की सूचना सिटी-1 पुलिस को दी। पुलिस कर्मचारियों ने मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति रिक्शा चलाकर गुजारा करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें