Move to Jagran APP

70 वर्ष पुराना अस्पताल, लेकिन आज भी नहीं कोई व्हील चेयर

बस्सी पठाना बस्सी पठाना में करीब 70 वर्ष पुराना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर है। लेकिन लंबे समय के बाद भी यहां व्हील चेयर तक नहीं हैं। सेंटर में दो व्हील चेयर हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:06 AM (IST)
70 वर्ष पुराना अस्पताल, लेकिन आज भी नहीं कोई व्हील चेयर
70 वर्ष पुराना अस्पताल, लेकिन आज भी नहीं कोई व्हील चेयर

संदीप अरोड़ा, बस्सी पठाना : बस्सी पठाना में करीब 70 वर्ष पुराना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर है। लेकिन लंबे समय के बाद भी यहां व्हील चेयर तक नहीं हैं। सेंटर में दो व्हील चेयर हैं। वो भी किसी काम की नहीं है। एक टूटी हुई है और दूसरी जो थोड़ी बहुत काम के लायक है उसे स्टोर में ताला लगाया हुआ था। जिस कारण जहां आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो मंजिला इस अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 100 के करीब है। दैनिक जागरण की टीम ने शुक्रवार को बस्सी पठाना के इस सेंटर का जायजा लिया। सेंटर में इलाज कराने और दवा लेने आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को कोई सहारा नहीं मिल रहा था। वे या तो किसी का सहारा लेकर पर्ची कटवा रहे थे और डॉक्टर के पास जा रहे थे। कोई लाठी का सहारा लेकर।

loksabha election banner

बॉक्स..

की करिए होर कोई हल नी...

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दवा लेने आई करीब 65 वर्षीय नानकी देवी ने कहा कि उनसे चला भी नहीं जाता। यहां कोई व्हील चेयर नहीं है और न ही कोई बुजुर्गों का सहारा है। की करिए होर कोई हल नी है। वहीं, करीब 60 वर्षीय राजपाल ने कहा कि अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर होनी चाहिए। बकायदा एक कर्मी व्हील चेयर पर होना चाहिए।

उचित प्रबंध हैं : सिविल सर्जन

फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने कहा कि सभी अस्पतालों में उचित प्रबंध हैं। अगर कहीं कमी है तो इसे दूर किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.