550वें प्रकाश पर्व को लेकर किया पोस्टर जारी
शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा की तरफ से गांव रंधावा में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार पंथक अकाली लहर के प्रधान रणजीत सिंह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर पोस्टर जारी किया गया।
संवाद सहयोगी, सरहिद : शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने गांव रंधावा में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार पंथक अकाली लहर के प्रधान रणजीत सिंह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर पोस्टर जारी किया।
इस मौके पर दमदमी टकसाल राजपुरा ज्ञानी बलजिदर सिंह परवाना और ज्ञानी भगवान सिंह की टीम द्वारा फतेहगड़ साहिब में गुरू नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति प्रचार मुहिम का एलान किया।
उन्होंने बताया की इसका मुख्य मकसद सिखी जज्बे को उत्साहित करने के लिए बच्चों को विरासत के साथ जोड़ने सभ्याचार में आ रही गिरावट को दूर करने के लिए कौन बनेगा प्यारे का प्यारा मुकाबला करवाने का फैसला किया है। जिसमें पहले गुरमति सिद्धांत के साथ जोड़ने वाली सिखी सिद्धांत की जानकारी देने वाली 10 हजार किताबें बांटी जाएंगी जिसमें से इम्तिहान लिया जाएगा। जिसमें सिख सिद्धांत इतिहास की जानकारी के रूप में छोटे प्रश्न उतर वाली 10 हजार किताबें छपाई गई हैं जिसको जल्द जारी किया जाएगा। इस मौके पर प्रीतम सिंह, वरिंदर सिंह, रूपिदर सिंह हैपी, गुरमीत सिंह उपस्थित थे।