Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smriti Irani in Punjab: 'कांग्रेस को रिजेक्शन का इंजेक्शन लगाओ और भाजपा जिताओ...', पंजाब में बोलीं स्मृति ईरानी

    सातवें चरण में पंजाब में वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रमुख पार्टियों के दिग्गज चुनावी कमान संभाले हुए हैं। आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पंजाब में रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तपती धूप में काम करते हैं और तभी जीत पक्की होती है।

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 29 May 2024 04:03 PM (IST)
    Hero Image
    पंजाब में बोली स्मृति- 'कांग्रेस को रिजेक्शन का इंजेक्शन लगाओ और भाजपा जिताओ...',

    डिजिटल डेस्क, मोगा। पंजाब के मोगा में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी रैली का आयोजन किया। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना कसते हुए कहा कि चार जून को दो बातें पक्की है। भाजपा का जीतना और केजरीवाल का जेल में जाना। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा का जीतना तय है वैसे ही कांग्रेस के खेमे में भूकंप का आना तय है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तपती धूप में काम करते हैं और तभी जीत पक्की होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को गर्मी लगती है, वह स्टेज पर खड़े होकर बोतल सिर में डालकर ठंडक लेते हैं। 

    पंजाब को लेकर स्मृति ने कहा कि यह वो पंजाब है जिसने देश की सरहदों की रक्षा की। यह वो पंजाब है जिस पर 1984 में कांग्रेस की सरकारों ने हमले किए मगर अब पंजाब और फरीदकोट वासियों को समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन रहे हैं और अब चूकना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'दुनिया की सबसे अमीर पार्टी...', हिमाचल में भाजपा को लेकर ये क्या दावा कर गईं प्रियंका गांधी

    मोदी न होते तो करतारपुर कॉरिडोर न खुलता: स्मृति

    उन्होंने कहा कि अगर मोदी न होते तो करतारपुर कॉरिडोर न खुलता। यदि मोदी न होते तो फरीदकोट के 1 लाख 89 हजार परिवारों को आयुष्मान कार्ड की योजना का फायदा नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि 55 हजार किसानों को पैसा उनके खाते में नहीं मिलता। 

    तीन लाख 23 हजार लोगों को राशन नहीं मिला उन्होंने कहा कि कोविड की एक डोज का खर्च 600 रुपए होता है जबकि दो डोज का 1200 रुपए। यानी एक परिवार के पांच सदस्यों पर छह हजार रुपए खर्च आता है।

    मोदी ही हैं जिन्होंने यह निशुल्क दवा दी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को रीजेक्शन का इंजेक्शन लगाओ और भाजपा जिताओ। स्मृति इरानी ने राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से लोगों में कितनी खुशी है। कितने लोगों ने रामं मंदिर के दर्शन किए। कांग्रेस ने प्रचार किया कि मंदिर बनेगा तो नुकसान होगा। कांग्रेस ने कहा कि 370 हटी तो खून की नदियां बहेंगी। बहीं क्या। 

    यह भी पढ़ें- Fire in Solan: शहरी इलाके में पहुंची जंगल की आग, धर्मपुर में मोटर मैकेनिक की जली दुकान; लाखों का हुआ नुकसान