विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित गैंगस्टर मोनू डागर के पास से मिला मोबाइल

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 06 Feb 2023 09:59 AM (IST)

Moose Wala Murder केन्द्रीय माडर्न जेल में कैदियों व हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होना आम बात हो गई है। ...और पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित हरियाणा निवासी गैंगस्टर मोनू डागर के पास से फोन बरामद हुआ
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित हरियाणा निवासी गैंगस्टर मोनू डागर के पास से फोन बरामद हुआ

फरीदकोट,जागरण संवाददाता। फरीदकोट के केन्द्रीय मॉडर्न जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित हरियाणा निवासी गैंगस्टर मोनू डागर से जेल गार्ड ने तलाशी के दौरान स्मार्ट फोन बरामद किया है। इसके सहित जेल गार्ड ने तलाशी के दौरान कुल 14 स्मार्ट व कीपैड मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें Batala News: गांव दईया में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, गोली लगने से पूर्व सरपंच की हुई मौत

जेल में मोबाइल बरामद होना आम बात

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मॉडर्न जेल में कैदियों व हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होना आम बात हो गई है। जेल से आए दिन तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद होते हैं। परन्तु जेल प्रबंधन इन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रहा है। गत दिवस भी जेल में हुई तलाशी के दौरान 4 हवालातियों व 2 कैदियों से फोन बरामद होने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर छिपा कर रखे गए फोन बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं जेल में फोन के अतिरिक्त अन्य सामान जैसे कि बीड़ी-जर्दा, हेडफोन आदि भी बड़ी संख्या में बरामद होते हैं।

यह भी पढ़ें Punjab Politics: पंजाब को वित्तीय आपातकाल की ओर ले जा रही है आप सरकार, ये कदम आत्मघाती साबित होगा: अमित विज

मोनू डागर के पास था टच स्क्रीन फोन

गत दिवस हुई तलाशी में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित हरियाणा के गैंगस्टर मोनू डागर से टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बता दें कि मोनू डागर जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद है। लेकिन फिर भी उसके पास से मोबाइल फोन बरामद होना अपने आप में एक बड़ी बात है। यदि मोनू डागर जैसे गैंगस्टर के पास फोन है तो वह भीतर बैठ कर ही अपना नेटवर्क आसानी से चला सकता है। इसी तरह तीन और हवालातियों व 2 कैदियों से जेल गार्ड ने तलाशी के दौरान टच व कीपैड फोन बरामद किए।

इतना ही नहीं तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों पर कैदियों द्वारा छिपा कर रखे गए 4 फोन, तीन चार्जर, बीड़ी व जर्दा आदि भी बरामद हुआ है। जबकि जेल के बाहर से फेंकी गई गेंदों में चार फोन व बीड़ी-जर्दा आदि मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।