फरीदकोट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
फरीदकोट के कोटकपूरा में मोगा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से पैदल चल रहे एक प्रवासी मजदूर ...और पढ़ें
-1794055964439_m.webp)
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो
HighLights
कोटकपूरा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने मजदूर को टक्कर मारी।
टक्कर से गंभीर घायल प्रवासी मजदूर राज कुमार की मौत हुई।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। कोटकपूरा के मोगा रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में बिहार के जिला सीतामाड़ी के गांव भलुआहा निवासी हरिओम पासवान पुत्र राज कुमार द्वारा पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार गत दिवस उसका पिता राज कुमार सायं लगभग सात बजे काम पर से पैदल घर लौट रहा था।
जब वह मोगा रोड पर अनाज मंडी के गेट दो के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी और ड्राइवर ट्रैक्टर भगा ले गया। जिसके चलते राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया परंतु वहां उसकी मौत हो गई।
एएसआइ सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।