विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: 'चोर-चोर मौसेरे भाई...', फरीदकोट में आप-कांग्रेस पर जेपी नड्डा ने कसा तंज

Published: Thu, 30 May 2024 05:20 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पंजाब के दौरे पर थे। उन्होंने अमृतसर और फरीदकोट में जनसभा को ...और पढ़ें

जेपी नड्डा ने फरीदकोट में जनसभा को किया संबोधित (फाइल फोटो)
जेपी नड्डा ने फरीदकोट में जनसभा को किया संबोधित (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेपी नड्डा ने फरीदकोट में जनसभा को किया संबोधित
  2. भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस के लिए मांगा वोट
  3. कांग्रेस और आप पर जमकर बोला हमला

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। पंजाब की 13 सीटों के लिए सातवें चरण यानी 1 जून को मतदान होना है। चुनावी प्रचार के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब के दौरे पर थे।

उन्होंने अमृतसर और फरीदकोट में जनसभा को संबोधित किया। पंजाब में आज शाम को चुनावी प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज होशियारपुर में जनसभा को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस के लिए वोट मांगा। जेपी नड्डा ने जनसभा में कहा कि आज बाबा फरीद की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। पंजाब की धरती गुरु गोविंद सिंह जैसे शुरवीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में पंजाब सबसे आगे खड़ा रहा है।

कांग्रेसियों और आम आदमी पर बोला हमला

फरीदकोट की रैली में जेपी नड्डा ने कांग्रेस और आप पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने लंबे समय तक आपसे छल किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले कट्टर बेईमान हैं। इन्हें भारत के नौजवानों का सामर्थ्य पता नहीं। 

कांग्रेस ने 1972 से वन रैंक वन पेंशन नहीं दिया लेकिन भाजपा सरकार ने सवा लाख करोड़ फौजी भाइयों के खाते में डाल कर यह सपना साकार किया। कांग्रेस और आप दोनों भ्रष्टाचारी हैं। ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।

यह भी पढ़ें- JP Nadda in Amritsar: 'पहले आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी....', अमृतसर में कांग्रेस पर जमकर गरजे जेपी नड्डा

सब्जी वाला भी डिजिटल पेमेंट लेता है- जेपी नड्डा

फरीदकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांस्केशन भारत कर रहा है। आज सब्जी वाला भी डिजिटल पेमेंट लेता है। विदेश से कोई भी आए उसको कैश की जरूरत नहीं पड़ेगा।

'मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है'

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत से चीन और जापान पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे नंबर पर पहुंची है। भारत तीन साल में दुनिया के सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन जायेगा।

हंसराज हंस के लिए कही ये बात

फरीदकोट से भाजपा के प्रत्याशी हंसराज हंस के लिए पीएम मोदी ने कहा कि हंसराज हंस मोदी जी के हरमन प्यारे हैं इसलिए उनको सेवा करने के लिए पंजाब भेजा है। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री था तो हंस मुझे लोगों के लिए चिट्ठी लिखते थे। उन्होंने कहा कि 1 जून को आप हंस की चिंता करिए बाद में आपकी चिंता हम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Punjab News: आचार संहिता का उल्‍लंघन करने पर चुनाव आयोग का एक्‍शन, फतेहगढ़ चूड़ियां के BDPO सहित 6 मुलाजिम निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।