ठंड से अज्ञात व्यक्ति की मौत
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात कड़ाके की ठंड के चलते एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त प्रक्रिया के तहत 72 घंटे के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जसपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने स्टेशन मास्टर को ओवरब्रिज के नीचे शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जिसके बाद शव को अस्पताल में रखवा दिया है।
संवाद सहयोगी, कोटकपूरा
रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात कड़ाके की ठंड के चलते एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त प्रक्रिया के तहत 72 घंटे के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जसपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोगों ने स्टेशन मास्टर को ओवरब्रिज के नीचे शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जिसके बाद शव को अस्पताल में रखवा दिया है।