क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में किसान मेला 12 को
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में 12 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पीयू रीजनल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज राठौर ने दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 06:05 AM (IST)
जासं, फरीदकोट : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में 12 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पीयू रीजनल रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में किसानों को अच्छी फसल के बीज भी दिए जाएंगे। सब्जियों की किट भी दी जाएगी। इस किसान मेले में कृषि पुस्तकों और कृषि प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा। किसानों के कृषि तकनीकी और घरेलू मामलों के बारे में सूचित किया जाएगा। कृषि समस्याओं का समाधान भी बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के मनोरंजन के लिए किसान मेले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें