प्रदूषण रोकने के लिए पौधरोपण सबसे बेहतर उपाय
संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन जैतो शाखा के सेवादारों द्वारा स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में पौधे लगा कर ग्रीन दीवाली मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय मुखी अशोक धीर ने कहा कि निरंकारी मिशन के सत्गुरु माता सुदीक्षा जी वातावरण को शुद्ध व साफ सूथरा बनाने के साथ साथ इंसान के अंदर को साफ व शुद्ध बनाने का संदेश दे रहे हैं।
संवाद सहयोगी, जैतो
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन जैतो शाखा के सेवादारों द्वारा स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में पौधे लगा कर ग्रीन दीवाली मनाई गई। अशोक धीर ने कहा कि निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी वातावरण को साफ बनाने के साथ साथ इंसान के अंदर को साफ व शुद्ध बनाने का संदेश दे रहे हैं। वो इंसान को अपने अंदर से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, नफरत, वैर, विरोध को छोड़ कर प्यार, प्रीत, सहनशीलता, विनम्रता, सहयोग व मिलवर्तन के गुण अपनाने चाहते है। संचालक बल¨वदर ¨सह ने कहा कि आज कल पटाखे चला कर व धान की पराली आदि को आग लगा कर वातावरण प्रदूषित किया जा रहा है। लोग सांस, दमे, खांसी, एलर्जी व कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए हर एक इंसान को अपने खुशी के पल जैसे जन्म दिन व दीपावली आदि त्योहार वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधे लगाकर मनाने चाहिए।
संत निरंकारी चैरीटेबल फाउंडेशन के सेवादारों दीपावली के त्योहार और आगामी 24, 25 व 26 नवंबर 2018 को होने वाले 71वें निरंकारी संत समागम की खुशी में हरियाली वाले पौधे जैसे बोतल पाम, गुलमोहर, पिलकन, निम आदि लगा कर ग्रीन दीवाली मनाई गई।
उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के लिए हमें अपने आप को समर्पित करना पड़ता है। पौधे लगाओ मुहिम आधुनिक प्रदूषित माहौल को रोकने का सर्वोत्तम उपाय है। संजीव कुमार ने अपने जन्म दिन पर पौधे लगाने की मुहिम में विशेष सहयोग दिया।
इस मौके पर लखबीर ¨सह भट्टी, बलदेव सिद्धू, मनदीप जोनी, नेक ¨सह, राज कुमार, श¨मदर ¨सह सोमी, बलवीर कौर, रेणू बाला, शिमला देवी, सोनिया व अनमोल आदि भी उपस्थित थे।