विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट के जैतो में सड़क हादसा, दो की मौत दो की हालत गंभीर

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:46 PM (IST)

फरीदकोट के जैतो क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

फरीदकोट में दो बाइकों की टक्कर।

फरीदकोट में दो बाइकों की टक्कर।

HighLights

  1. जैतो में देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई

  2. इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

  3. दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, फरीदकोट अस्पताल रेफर किए गए

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेढ़ा सिंह वाला से दल सिंह वाला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरपंच बिट्टू के घर के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक जैतो से सेढ़ा सिंह वाला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दो घायल, दो की मौत

हादसे में बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह, दोनों निवासी सेढ़ा सिंह वाला, की मौत हो गई। वहीं अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला और अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी संगतपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीता सिंह मीता, गोरा औलख, ललित शर्मा राजू और राहुल बांसल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायलों को तत्काल जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत के चलते गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने की जांच शुरू

बताया गया है कि घायल अर्शदीप सिंह (30) मूल रूप से संगतपुरा का रहने वाला है और इन दिनों अपने ननिहाल गांव सेढ़ा सिंह वाला में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी इकबाल सिंह सहित थाना जैतो की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों तथा अन्य पहलुओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पराली बनेगी उद्योगों का ईंधन, 73 इकाइयों में 40 लाख टन होगी खपत; CBG-बायोगैस प्लांट भी करेंगे उपयोग