विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पगड़ी मुकाबले में मनिन्दर सिंह अव्वल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 06:58 PM (IST)

बाबा नामदेव जी के आगमन पर्व को समर्पित पगड़ी मुकाबले करवाए गए।

पगड़ी मुकाबले में मनिन्दर सिंह अव्वल
पगड़ी मुकाबले में मनिन्दर सिंह अव्वल

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

बाबा नामदेव जी के आगमन पर्व को समर्पित जहां श्री अखंड पाठ प्रारंभ किए गए वहीं बाबा नामदेव सभा कोटकपूरा की तरफ से पगड़ी मुकाबला करवाया गया जिसको सीनियर और जूनियर ग्रुप में बाटा गया था। सीनियर ग्रुप में मनिन्दर सिंह, गगनदीप सिंह, हरविन्दर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रुप में जसपिन्दर सिंह, रबाब सिंह और हरशदीप सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को सभा की तरफ से सम्मान चिह्न और सिरोपा भेंट किये गए। मुकाबले में जज की भूमिका पारस और कशमीर सिंह की तरफ से निभाई गई।

गुरदीप सिंह और मास्टर बलविन्दर सिंह ने सभा की प्रशंसा की और गुरदीप सिंह की तरफ से बच्चों को नकद इनाम भी दिया गया। मास्टर बलविन्दर सिंह रचित धार्मिक पुस्तकें भी इन बच्चों को भेंट की गई । सभा के प्रधान शरनजीत सिंह मुकर ने जहां इन विजेता और भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी वहीं यह जानकारी भी दी कि 14 नवंबर को इन अखंड पाठों के भोग डाले जाएंगे। खूनदान, टीकाकरण कैंप लगाने के साथ छायादार पौधे भी संगत को बांटे जाएंगे।

इस समय मलकीत सिंह दिल्ली टेलर, मास्टर जसविन्दर सिंह, मास्टर हरमनदीप सिंह, लेक्चरर जगदेव सिंह, गगनदीप मुकर, गुरनन्द सिंह, गुरप्रीत सिंह कमो, बरजिन्दर सिंह जस्सल, नथा सिंह तत्थगर, सन्दीप सिंह आदि उपस्थित थे।