Move to Jagran APP

रंगोली में रमन सदन व कार्ड मेकिंग में टैगोर सदन अव्वल

स्थानीय छावनी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर की अध्यक्षता व नेतृत्व में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को चारों सदनों में बांट कर शुभकामनाओं के कार्ड व रंगोली प्रतियोगता करवाई गई। रंगोली में रमन सदन ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अशोक सदन ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह शुभकामना (दीपावली) कार्ड में टैगोर सदन ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा रमन सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 04:18 PM (IST)
रंगोली में रमन सदन व कार्ड मेकिंग में टैगोर सदन अव्वल
रंगोली में रमन सदन व कार्ड मेकिंग में टैगोर सदन अव्वल

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

loksabha election banner

छावनी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर की अध्यक्षता व नेतृत्व में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को चारों सदनों में बांट कर शुभकामनाओं के कार्ड व रंगोली प्रतियोगता करवाई गई। रंगोली में रमन सदन ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अशोक सदन ने दूसरा स्थान पाया। इसी तरह शुभकामना (दीपावली) कार्ड में टैगोर सदन ने पहला स्थान पाया। इसके अलावा रमन सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल की प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल मुकाबलों में विद्यालय का नाम राज्य भर में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग द्वारा करवाए गए जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के 100 मीटर दौड़ मुकाबले में सातवीं (अ) कक्षा की छात्रा पायल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की व गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह खो-खो मुकाबले में सातवीं (स) की वैष्णवी व अर्शप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया। जिनका राज्य स्तरीय प्रतियोगता के चयन किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत ताईकवांडों में नौवीं (अ) की मनीषा व रवप्रीत ने तीसरा स्थान पाया व कांस्य पदक जीत कर विद्यालय मान-सम्मान बढ़ाया।

समारोह के दौरान डॉ. हर¨जदर कौर ने सभी विद्यार्थियों को मेडल पहना कर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संयोजक आरडी गौतम ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व व पर्यावरण संरक्षण संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. हर¨जदर कौर ने समूह अध्यापकों, विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके सुंदर भविष्य के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.