ज्ञान का दीप जलाएं : स्वामी सच्चिदानंद
श्री प्रेम संकीर्तन मंडल व महिला मंडल द्वारा श्री श्री 100
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
श्री प्रेम संकीर्तन मंडल व महिला मंडल द्वारा श्री श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद जी की सरपरस्ती में ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रभु श्री चंद जी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर पंडित अमर नाथ व महंत शुभ दर्शन की तरफ से दीपावली के उपलक्ष्य में प्रचार सामग्री जारी की गई ताकि लोगों को दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी दौरान स्वामी जी ने कहा कि विदेशी सामान छोड़ कर हमें स्वदेशी सामान से दीपावली का त्योहार मनाया चाहिए। विदेशी सामान से देश का पैसा विदेश में जाता है जिससे हमारे व हमारे देश का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपने ज्ञान का दीया जला कर अज्ञानता का अंधेरा दूर करना चाहिए।
इस मौके पर हंस राज शर्मा, तीर्थ अरोड़ा, हरी चंद अरोड़ा, नंद लाल व सागर सचदेवा आदि भी उपस्थित थे।