दो सड़क हादसों में छह नौजवान घायल
इसी दौरान उनके आगे जा रहे एक वाहन ने ब्रेक लगा दी जिसके चलते उनकी वाहन से टक्कर हो गई और चारों को चोटें लगी। घायलों की पहचान ब¨ठडा निवासी रोहित ¨सह,संदीप ¨सह,हैरी ¨सह,सुखप्रीत ¨सह के रूप में हुई। इन नौजवानों को भी सोसायटी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
संवाद सहयोगी, जैतो
स्थानीय ब¨ठडा रोड पर शुक्रवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक पर सवार छह नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नौजवान वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान नवनीत गोयल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह 10 बजे सूचना मिली थी कि ब¨ठडा रोड पर एक बाइक असंतुलित होकर पेड से जा टकराई जिसके चलते बाइक सवार गांव चंदभान निवासी गोपी ¨सह व माना ¨सह को गंभीर चोटें लगी। दोनों को सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। उधर दूसरा हादसा भी ब¨ठडा रोड पर पेश आया। यहां पर ब¨ठडा निवासी चार नौजवान,एक बाइक पर सवार होकर ब¨ठडा जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे जा रहे एक वाहन ने ब्रेक लगा दी जिसके चलते उनकी वाहन से टक्कर हो गई और चारों को चोटें लगी। घायलों की पहचान ब¨ठडा निवासी रोहित ¨सह,संदीप ¨सह,हैरी ¨सह,सुखप्रीत ¨सह के रूप में हुई। इन नौजवानों को भी सोसायटी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।