विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:26 PM (IST)

फरीदकोट के कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में ...और पढ़ें

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल से धमकी दी गई।

कई स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल से धमकी दी गई।

HighLights

  1. फरीदकोट के स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली

  2. पुलिस ने तुरंत स्कूलों में सर्च अभियान शुरू किया

  3. धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच जारी है

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। फरीदकोट जिले के कुछ स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए संबंधित स्कूलों में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्रबंधकों को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की बारीकी से जांच शुरू कर दी। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही है।

पुलिस ईमेल सोर्स की कर रही जांच

पुलिस द्वारा धमकी भरी ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल की तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किस स्थान से भेजी गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

घटना के बाद बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद स्कूलों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधिया जानकारी के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सर्च अभियान जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की वास्तविक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में 21 लीटर से अधिक देसी घी से भरा टैंकर जब्त, जांच के लिए लैब भेजा गया सैंपल