अस्पताल में मॉडर्न जेल के कैदी की मौत
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान फाजिल्का के गांव असमान खेड़ा वासी मनजीत ¨सह उर्फ मीना (52) पुत्र मुख्तयार ¨सह के रूप में हुई। मनजीत तिहरे हत्याकांड के केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी मनजीत ¨सह को थाना खुहियां सरवर (फाजिल्का) में 18 जुलाई 2008 को दर्ज कत्ल केस में नामजद किया था जिसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट : सिविल अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान फाजिल्का के गांव असमान खेड़ा वासी मनजीत ¨सह उर्फ मीना (52) पुत्र मुख्तयार ¨सह के रूप में हुई। मनजीत तिहरे हत्याकांड के केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। जेल प्रशासन के मुताबिक कैदी मनजीत ¨सह को थाना खुहियां सरवर (फाजिल्का) में 18 जुलाई 2008 को दर्ज कत्ल केस में नामजद किया था जिसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2 मार्च 2018 को मुक्तसर से फरीदकोट जेल में शिफ्ट किया गया। शुगर की वजह से बीमार होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसपर सिविल अस्पताल रैफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मृतक कैदी के परिवार को सूचना दे दी है और शव का गुरु गो¨बद ¨सह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
------------