विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जरूरतमंदों को दिए जाएंगे सामान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 05:28 PM (IST)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचरल केयर चाइल्ड लाइन ने कार्यक्रम आयोजित किया।

जरूरतमंदों को दिए जाएंगे सामान
जरूरतमंदों को दिए जाएंगे सामान

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचरल केयर चाइल्ड लाइन फरीदकोट की टीम ने दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन एफसीआई गोदाम में किया। चाइल्डलाइन के कोआर्डिनेटर सोनिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को बताया के दान उत्सव दो से आठ अक्टूबर तक मनाया जाता है। उनके पास कोई भी ऐसी वस्तु जैसे अच्छे पहनने लायक कपड़े, बच्चों के खिलौने, किताब, कापी दान करें। ऐसे हजारों बच्चे जो गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके पास पढ़ने के लिए किताबें कापी और खेलने के लिए खिलौने और पहनने के लिए अच्छे कपड़े नहीं है। संस्था ऐसे बच्चों को उनके क्षेत्र में जाकर दान उत्सव में आई वस्तुओं को वितरित करेंगे।

साबका चेयरमैन बाल भलाई कमेटी सरदार सुखदेव सिंह सग्गू द्वारा बच्चों के लिए स्टेशनरी का समान भेजा गया और बच्चों को स्टेशनरी दी गई ।

संस्था ने कहा कि हम ऐसी वस्तुएं अच्छे कपड़े जो हमारे बच्चे पहनने से इंकार कर देते हैं, खिलौने इत्यादि फेंक देते हैं हमें चाहिए वह ऐसी सामान वे चाइल्ड लाइन को 1098 को उपलब्ध करा दें ताकि वह उन बच्चों को मुहैया कराया जाए जो गरीब हैं। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम मेंबर, गगनदीप कौर और मनदीप सिंह, सुभाष चंद्र, ज्योति बाला उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।