पहले पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज
पत्?नी को दाज-दहेज के लिए तंग परेशान करने व पहली पत्?नी के रहते दूसरी महिला से शादी रचाने के मामले में स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के पति, सास-ससुर व दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता म¨नदर कौर का कहना है कि उसकी शादी 2013 में जालंधर के मॉडल टाऊन निवासी जगतार ¨सह पुत्र बलदेव ¨सह के साथ हुई थी।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
पत्नी को दहेज के लिए तंग परेशान करने व पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी रचाने के मामले में स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के पति, सास-ससुर व दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता म¨नदर कौर का कहना है कि उसकी शादी 2013 में जालंधर के मॉडल टाऊन निवासी जगतार ¨सह पुत्र बलदेव ¨सह के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक उसका पिता डोगर बस्ती में रहते हैं और उन्होंने अपनी बेटी की शादी में करीब 8 लाख रूपये खर्च करके उसे पूरा घरेलू सामान दिया था। लेकिन उसका पति व उसके सास-ससुर उसे ओर दाज-दहेज लाने के लिए तंग परेशान करते थे। इतना ही नहीं अब उसके पति ने उसके होते हुए दिलप्रीत कौर नामक लड़की से शादी कर ली है। थाना सिटी पुलिस के सहायक थानेदार स्वर्ण ¨सह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा की गई जांच-पड़ताल में आरोप सही पाए जाने के पश्चात पुलिस ने आरोपी जगतार ¨सह, उसके पिता बलदेव ¨सह, उसकी माता कुलवंत कौर व दूसरी पत्नी दिलप्रीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।