Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटा राशन व मास्क

सांसद मोहम्मद सदीक व बीबी जावेद अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। समूह कांग्रेसियों ने इस खुशी में केक काटा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST)
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटा राशन व मास्क

संवाद सूत्र, जैतो : सांसद मोहम्मद सदीक व बीबी जावेद अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। समूह कांग्रेसियों ने इस खुशी में केक काटा। इसके बाद स्लम क्षेत्र में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन व मास्क वितरित किये। बीबी जावेद अख्तर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों की रोजी-रोटी का जुगाड़ करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज हम हमारे नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर ऐसे गरीब परिवारों को राशन देकर उनकी छोटी सी सहायता करके सेवा निभा रहे है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सूरज भारद्वाज, लक्की डोड, प्रदीप गर्ग, सुखविन्दर गर्ग, एडवोकेट मदन बांसल, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य डा. सलीम, जसवीर सिंह, पार्षद सीमा रानी, पार्षद सुमन देवी, पार्षद खुशी राम, गुरदीप सिंह कोठे हवाना, बहादुर सिंह, जैतो ट्रक यूनियन अध्यक्ष राजदीप औलख, परमजीत सिंह अध्यक्ष टैक्सी युनियन, गुरपाल सिंह ढिल्लों, प्रेमपाल गुरूसर के अलावा कई पार्षद, ब्लाक समिति सदस्य, सरपंच व वर्कर हाजिर थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.