शिविर में 200 लोगों की शूगर जांच
अरोड़ा महासभा की तरफ से अरोड़ वंश के बानी महाराज अरूट जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय दरबारगंज में मुफ्त शगूर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 200 लोगों की शूगर जांच की गई और सभी को मौके पर रिपोर्ट दी गई। अरोड़ा महासभा फरीदकोट के प्रधान रमेश गेरा सचिव दर्शन लाल चूघ व वित्तसचिव पवन मोंगा की अगुवाई में लगाए कैंप के दौरान विषय माहिर डॉक्टरों की टी
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
अरोड़ा महासभा की तरफ से अरोड़ वंश के बानी महाराज अरूट जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय दरबारगंज में मुफ्त शूगर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 200 लोगों की शूगर जांच की गई और सभी को मौके पर रिपोर्ट दी गई।
अरोड़ा महासभा फरीदकोट के प्रधान रमेश गेरा, सचिव दर्शन लाल चूघ व वित्तसचिव पवन मोंगा की अगुवाई में लगाए कैंप में बागी लैब, जसविदर मेडिकल हाल, चावला लैब के टेक्नीशियन द्वारा सेवाएं दी गई। प्रधान रमेश गेरा ने बताया कि अगला कैंप 30 मई को शाम 5 बजे गेला राम गेरा ट्रस्ट में लगाया जाएगा। डॉ.दीपक गोयल, डॉ.अजीत सिंह गिल ने सेहतमंद जीवन व्यतीत करने के नुक्ते समझाए। कैंप की सफलता के लिए दिनेश मुखीजा, बलवंत राये गक्खड़, राकेश कटारिया, विनोद बजाज, अशोक चानना, बलदेव तेहरिया, जगदेव तेहरिया, विशाल कुमार का योगदान रहा।
पतंजलि योग समिति महिला विग की तरफ से योगा कैंप भी लगाया गया जिसमें 22 महिलाओं ने भाग लिया। गीता गेरा ने महिलाओं को योग अध्यास करवाया और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा गेला राम गेरा ट्रस्ट के पास गांधी मिडल स्कूल में हर रोज शाम के समय मुफ्त योगा क्लास लगाई जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप